SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम बचाकर इन्वेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। वह ज्यादातर हर महीने अपनी सैलरी से कुछ पैसा निकालकर निवेश करते हैं क्योंकि उनके हर महीने के खर्च लगभग तय होते हैं। यहां आपको हर महीने पैसा बचाकर निवेश करने वाली सरकारी स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) के बारे में बता रहे हैं। RD में हर महीने कुछ पैसा बचाकर निवेश किया जा सकता है। इसमें आप कुछ पीरियड में बड़ा फंड खड़ा किया जा सकता है।
