SBI Vs Post Office RD: सैलरी क्लास वाले लोगों के लिए एक साथ बड़ी रकम बचाकर इन्वेस्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि हर महीने मिलने वाली सैलरी और खर्च लगभग तय होते हैं। ऐसे में एक साथ पैसा बचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों के निवेश के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) बनाया गया है। RD में हर महीने कुछ पैसा बचाकर निवेश किया जा सकता है। कुछ पीरियड में बड़ा फंड खड़ा किया जा सकता है।
RD में किस तरीके से खड़ा कर सकते हैं बडा फंड
RD में हर महीने आप पैसा लगाते हैं और फिर आपको एक तय ब्याज मिलता है। आरडी एक साल से लेकर 10 साल के लिए होती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत कई बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस भी आरडी ऑफर करता है। सभी की ब्याज दरें आरडी पर अलग-अलग है। यहां आपको पोस्ट ऑफिस और एसबीआई बैंक की आरडी के बारे में बता रहे हैं।
एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI Recurring deposits)
एसबीआई एक साल से दस साल के पीरियड के लिए आरडी दे रहा है। एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI RD) में आम जनता को 6.5% से 7% और सीनियर सिटीजन को 7% से 7.5% तक का ब्याज दे रहा है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू है।
1 साल से 2 साल से कम 6.80% (सामान्य) 7.30% (सीनियर सिटीजन)
2 साल से 3 साल से कम 7% (सामान्य) 7.50% (सीनियर सिटीजन)
3 साल से 5 साल से कम 6.50 (सामान्य) 7.00 (सीनियर सिटीजन)
5 साल और 10 साल तक 6.50 (सामान्य) 7.50 (सीनियर सिटीजन)
डाकघर आरडी (Post Office RD)
पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल की मैच्योरिटी पीरियड के साथ आती है। डाकघर आरडी योजना सीनियर सिटीजन के लिए अतिरिक्त ब्याज का फायदा नहीं देती है। पोस्ट ऑफिस RD पर सरकार ने हाल में ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हैं। इस पर ब्याज हर तिमाही में तय किया जाता है।
आरडी के ब्याज पर लगता है टैक्स
आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों पर 10% का टीडीएस लागू होता है। यदि आरडी पर का एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस काटा जाएगा। सीनियर सिटीजन को एसबीआई बैंक आरडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां निवेश करना फायदे का सौदा रहेगा। वही, अगर आम जनता एक या 2 साल के लिए आरडी में निवेश कर रहे हैं तो एसबीआई ज्यादा ब्याज दे रहा है।