SBI का होम लोन हुआ सस्ता, ब्याज दरों में चली कैंची, प्रॉसेसिंग फीस भी किया माफ

फेस्टिव सीजन में SBI ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए प्रॉसेसिंग फीस पूरी तरह माफ कर दी है

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 4:26 PM

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत की है। इस ऑफर का मकसद फेस्टिव सीजन में होम लोन को और किफायती बनाना है।

SBI ने होम लोन पर ब्याज दर को कम कर दिया है। इसके साथ ही SBI ने अपनी पहल की शुरुआत करते हुए सिर्फ 6.70 फीसदी की दर पर क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन मुहैया कराने का ऑफर दिया है। इसमें लोन की राशि चाहे जितनी हो।

SBI ने ब्याज दरों को घटाकर किया 7.45%, आज से लागू हुईं नई दरें
 
इससे पहले 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर 7.15 फीसदी की दर से भुगतान करना पड़ता था। फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत के साथ ही अब लोन लेने वाले ग्राहक 6.70 फीसदी की न्यूनतम दर से होम लोन हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर से 45bps की सेविंग होगी। कुल मिलाकर अगर 75 लाख का लोन 30 साल के लिए है तो करीब 8 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी। 

SBI ने होम लोन लेने वाले सैलरी और बिना सैलरी वाले लोगों के बीच के अंतर को खत्म कर दिया है। अभी तक बिना सैलरी वाले लोन लेने वाले ग्राहकों को सैलरी क्लास वाले ग्रहकों के मुकाबले ब्याज दर 15bps अधिक थी। फेस्टिव सीजन में बाजार के सेंटिमेंट को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने प्रॉसेसिंग फीस (processing fees) पूरी तरह से माफ कर दी है। लोन लेने वाले ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर के आधार पर बैंक ने ब्याज दर में रियायत दी है।

SBI के मैनेजिंग डायरेक्टर सीएस शेट्टी (C.S. Setty) ने कहा कि होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आमतौर पर रियायती ब्याज दरें (concessional interest rates) एक निश्चित सीमा के लिए लोन पर लागू होती हैं और लोन लेने वाले के प्रोफेशन से जुड़ी होती हैं। इस बार हमने इस ऑफर को बेहद सरल किया है और सभी तबके के लोगों का खयाल रखते हुए लोन मुहैया कराया है, भले ही लोन लेने वाले का प्रोफेशन कुछ भी हो।

RBI ने तीन महीने EMI ना चुकाने की दी छूट, जानिए किसे मिलेगा यह फायदा?
 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।