SCSS Interest Rate Change Expectation: केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) की ब्याज दरों में रिवीजन कर सकती है। हांलाकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसके लिए सीनियर सिटीजन को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को रिवाइज करेगी इसकी उम्मीद काफी कम है। अभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत उनके जमा पैसे पर 8% ब्याज मिल रहा है। केंद्रीय बजट 2023 में SCSS जमा सीमा को बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था।
हर 3 महीने में तय होता है ब्याज
सरकार ने वित्त साल 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी जो ये नई दर साल 2023 की पहली तिमाही में SCSS खाते में जमा पैसे पर लागू होगी। SCSS योजनाओं पर ब्याज तिमाही आधार पर तय किया जाता है।
ज्यादा रिटर्न: बैंकों और पोस्टऑफिस की रेगुलर दी जाने वाली जमा योजनाओं जैसे एफडी की तुलना में SCSS में ज्यादा ब्याज मिलता है। इस पर अभी 8% की दर से ब्याज मिलता है।
50,000 रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं: ब्याज केवल तभी टैक्स योग्य होता है जब सभी SCSS खातों में कुल ब्याज 50,000 रुपये से अधिक हो।
टैक्स का फायदा: सेक्शन 80C के तहत जमाकर्ता 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स सेविंग का फायाद उठा सकते हैं।
ज्यादा डिपॉजिट लिमिट: वरिष्ठ नागरिक SCSS खाते में 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और 5 साल तक के समय के लिए हर तिमाही ब्याज पा सकते हैं।