Fixed Deposit Vs सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम: जानें कहां मिल रहा है सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

SCSS vs FD: कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स इन दिनों सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही हैं

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 6:09 PM
पांच बैंक ऐसे हैं जो सीनियर सिटीजन को 8.5% या अधिक FD पर ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

SCSS vs FD: कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स इन दिनों सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही हैं। SCSS जमा के लिए वर्तमान ब्याज दर 7.6% है। पांच बैंक ऐसे हैं जो सीनियर सिटीजन को 8.5% या अधिक ब्याज FD पर ऑफर कर रहे हैं। कई अन्य बैंक 8% या अधिक सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादा ब्याज का ये मतलब नहीं है कि यें सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग से बेहतर हैं। यहां आपको FD का समय और अन्य फायदे चेक करने होंगे। आइए जानतें हैं इन बैंकों की दरों के बारे में..

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 80 सप्ताह (560 दिन) की जमा पर 8.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 990 दिनों की जमा राशि पर 8.5% ब्याज दे रहा है। ये दरें 5 नवंबर से लागू हैं।


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 700 दिनों की जमा पर 8.5% ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 701 दिनों से 5 साल की FD पर 8.25% ब्याज दे रहा है। ये दरें 17 अक्टूबर 2022 से लागू हैं।

जन लघु वित्त बैंक (Jana Small Finance Bank)

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 2 से 3 साल की जमा पर 8.5% ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 1 से 2 साल की जमा पर 8.45% और 3 साल से पांच साल से कम की जमा राशि पर 8.3% ब्याज दे रहा है। ये दरें 14 अक्टूबर 2022 से लागू हैं।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank)

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 1000 दिनों की जमा पर 8.5% ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक 750 दिनों की जमा राशि पर 8.25% और 500 दिनों की जमा पर 8% ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 9 नवंबर से लागू है।

ESAF लघु वित्त बैंक

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 999 दिनों की जमा पर 8.5% ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक 1000 दिनों से लेकर तीन साल से कम और 2 साल से लेकर 998 दिनों तक की जमा पर 7.75% ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 नवंबर 2022 से लागू हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 1 साल 1 दिन की जमा पर 8.3% का ब्याज दे रहा है। बैंक 2 से 5 साल की जमा पर 8.15% ब्याज दे रहा है। बैंक की दरें 1 नवंबर से लागू हैं।

सूर्योदय लघु वित्त बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 999 दिनों की जमा पर 8.26% ब्याज दे रहा है। बैंक 1 साल से 998 दिनों की जमा पर 8.01% ब्याज दे रहा है। ये दरें 2 नवंबर से लागू हैं।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

डीसीबी सीनियर सिटीजन को 700 दिनों से 36 महीने से अधिक की जमा और 26 महीने की FD पर 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 36 महीने से 60 महीने के दिनों से लेकर 5 साल तक की जमा राशि पर 7.75% ब्याज दे रहा है। ये दरें 31 अक्टूबर से लागू होंगी।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank)

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 888 दिनों की जमा पर 8% ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक 2 साल 1 दिन से 887 दिन और 889 दिन से 3 साल की जमा राशि पर 7.9%% ब्याज दे रहा है। ये दरें 15 अक्टूबर से लागू हैं।

बंधन बैंक (Bandhan Bank)

बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को 600 दिनों की जमा पर 8% ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक 2 से 5 साल की जमा राशि पर 7.5%% ब्याज दे रहा है। ये 7 नवंबर से लागू हैं।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 24 महीने 45 महीने की टर्म डिपॉजिट पर 8.24 फीसदी ब्याज दे रहा है। ये दरें 10 अक्टूबर से लागू हैं।

Q2 के नतीजों ने नहीं तोड़ी उम्मीदें, बैंक शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके: ताहेर बादशाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।