शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट (Wall Street) 2020 के बाद के सबसे बड़ी दैनिक गिरावट देखने को मिली। Amazon की तरफ से दूसरी तिमाही के कमजोर तिमाही रिपोर्ट जारी करने के बाद इस स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा 2005 के बाद मंथली महंगाई आंकड़े भी सबसे ज्यादा बढ़त दिखाते नजर आए। इन वजहों के चलते कल हमें तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स लाल निशान में बंद होते दिखे।
शुक्रवार के कारोबार में Amazon के शेयर 14.05 फीसदी टूट गए । यह 2006 के बाद आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। कल के गिरावट के दौर में अमेजॉन का स्टॉक अपने 2 साल के निचले स्तर को छूता नजर आया।
बता दें कि बुधवार को Amazon ने अपने कमजोर तिमाही अनुमान जारी किए थे। इस अनुमान में कंपनी के आय पर बढ़ती लागत का असर भारी पड़ता नजर आया था। इसके अलावा कल के कारोबार में Apple Inc में भी 3.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का हाल ही जारी किया गया तिमाही आउटलुक बाजार के अनुमान से कमजोर रहा है जिसका असर इस स्टॉक पर देखने को मिला।
कल के कारोबार में S&P 500 इंडेक्स में शामिल सभी 11 इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली। इनमें भी सबसे ज्यादा गिरावट Consumer Discretionary और रियल एस्टेट इंडेक्स में हुई। Consumer Discretionary इंडेक्स कल 5.9 फीसदी टूटा था। वहीं रियल एस्टेट इंडेक्स 4.9 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में S&P 500 इंडेक्स में जून 2020 के बाद की सबसे बड़ी दैनिक गिरावट देखने को मिली थी जबकि Nasdaq में सितंबर 2020 में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
कमजोर तिमाही नतीजों और यूएस फेड की कठोर मौद्रिक नीतियों के संकेत में इस महीने मेगा कैप टेक्नोलॉजी और ग्रोथ स्टॉक्स को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। अप्रैल महीने में Nasdaq अब तक 13 फीसदी टूटा है। यह 2008 के वित्तीय संकट के बाद का अब तक का इसका सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं 2022 में अब तक S&P 500 इंडेक्स में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यह 1939 के बाद अब तक इसी साल के शुरुआती 4 महीने में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
यूएस फेड के ब्याज दरों पर कठोर रवैये के अलावा रूस -यूक्रेन वार चीन में कोविड के चलते लागू लॉकडाउन ने ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का डर पैदा कर दिया है। गुरुवार को आए आकंड़ों से साफ होता है कि पहली तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमी में अप्रत्याशित संकुचन देखने को मिला है।
कल के कारोबार में S&P 500 इंडेक्स 3.63 फीसदी टूटकर 4,131.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Nasdaq 4.17 फीसदी टूटकर 12,334.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Dow Jones 2.77 फीसदी गिरकर 32,977.21 के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले हफ्ते के बाजार की चाल पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते S&P 500 3.3 फीसदी , Nasdaq 3.9 फीसदी और Dow 2.5 फीसदी टूटा है।