कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखी बिकवाली, 100 से भी ज्यादा शेयरों ने छुआ अपना 52 वीक हाई

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है जबकि निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली हावी है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल और पीएसयू बैंक शेयर 1-3 फीसदी टूटे हैं।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली रही है। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट में देखने को मिला। सेंसेक्स 638 प्वाइंट गिरकर 56 हजार 789 पर बंद हुआ। तो वही निफ्टी 207 प्वाइंट गिरकर 16 हजार 887 पर बंद हुआ । मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिली। मेटल, FMCG, ऑटो शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। वहीं एनर्जी, रियल्टी, IT शेयरों में दबाव रहा।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है जबकि निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली हावी है।

Adani Enterprises, Eicher Motors, Adani Ports, Maruti Suzuki और Tata Consumer Products निफ्टी का टॉप लूजर है जबकि ONGC, Dr Reddy's Laboratories, Cipla, BPCL और Coal India निफ्टी के टॉप गेनर है।


फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल और पीएसयू बैंक शेयर 1-3 फीसदी टूटे हैं।

Chalet Hotels की रेटिंग में सुधार पर जमकर खरीदारी, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर शेयर

वहीं बीएसई का FMCG, ऑटो और पावर इंडेक्स में 2-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि कैपिटल गुड्स, आईटी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी टूटा है। हेल्थकेयर इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा है। वहीं ब्रॉडर मार्केट की चाल पर नजर डालें तो बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

Dr Lal PathLabs, Eicher Motors और Ambuja Cements में शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला। वहींLupin, Aurobindo Pharma और Zydus Lifesciences में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला।

वहीं बाजार में आई बिकवाली के बावजूद आज बीएसई पर 100 से ज्यादा स्टॉक्स ऐसे रहे है जिन्होंने अपना 52 वीक का नया हाई बनाया है। इनमें Cipla, DFM Foods, KRBL, Lemon Tree Hotels, Rites, RPG Life Sciences और Sun Pharmaceutical Industries के नाम शामिल है।

वॉल्यूम में बढ़त के नजरिए से देखें तो Eicher Motors, Crompton Greaves Consumer Electrical और Coromandel International के वॉल्यूम में करीब 100 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।