Rupees 2000 Note: काफी लोगों को RBI रीजनल ऑफिस जाकर 2000 रुपये के नोट बदलने में दिक्कतें आ रही है। ज्यादातर लोग रीजनल ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए RBI ने बताया कि वह RBI के चक्कर काटे बगैर 2000 रुपये के नोट कैसे बदल सकते हैं।
Rupees 2000 Note: काफी लोगों को RBI रीजनल ऑफिस जाकर 2000 रुपये के नोट बदलने में दिक्कतें आ रही है। ज्यादातर लोग रीजनल ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए RBI ने बताया कि वह RBI के चक्कर काटे बगैर 2000 रुपये के नोट कैसे बदल सकते हैं।
लोग अपने 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रिजर्व बैंक के बताए गए रीजनल ऑफिस में भेज सकते हैं। यह उन लोगों के लिए परेशानी से बचाने का ऑप्शन है, जो लोकल ऑफिस में नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई लोगों को उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा करने के लिए TLR (Triple Lock Receptacle) फॉर्म भी ऑफर कर रहा है।
आरबीआई के लोकल निदेशक रोहित पी दास ने कहा कि RBI ग्राहकों को सबसे सहज और सुरक्षित तरीके से उनके बैंक खाते में सीधे क्रेडिट करने के लिए पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट आरबीआई को भेजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह उन्हें तय ब्रांच में कतार में खड़े होने की परेशानी से बचाएगा। उन्होंने कहा कि अकेले दिल्ली ऑफिस को अब तक लगभग 700 टीएलआर फॉर्म मिल चुके हैं।
उन्होंने कहा आरबीआई लगातार बता रहा है कि आप केस 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की। 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के 97 प्रतिशत से अधिक बैंक नोट वापस आ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दिल्ली में लोकर ऑफिस में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि कम संख्या में करेंसी नोट बदलने वाले जैसे किसी के पास सिर्फ 2-3 नोट हैं, तो उनके लिए भी अलग लाइन लगाई गई है। ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। वेटिंग लाउंज भी रीजनल ऑफिस में बनाए गए हैं। RBI ने नोट बदलने के लिए आम लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था जिसे बाद में 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। अब आम लोग आरबीआई के बताई रीजनल ऑफिस में ही 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं।
बैंक नोट बदलने के लिए 19 आरबीआई ऑफिस की लिस्ट में अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।