UPI से पैसा भेजना हुआ आसान, सिर्फ मोबाइल नंबर से भेज सकते हैं 1 लाख रोजाना

अब अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों को अपने मोबाइल से एक लाख रुपये तक भेज सकते हैं

अपडेटेड Jul 15, 2021 पर 3:44 PM

अब अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों को अपने मोबाइल से एक लाख रुपये तक भेज सकते हैं। ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने Pay to Contact या Pay Your Contact सर्विस लॉन्च की है। आप अपने मोबाइल नंबर के जरिये दोस्त या किसी भी रिश्तेदार को उनके मोबाइल नंबर पर पैसे भेज पाएंगे। अभी तक UPI के जरिये पैसे भेजने पर दूसरे कि बैंक अकाउंट डिटेल या UPI आईडी चाहिए होती थी लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे भेज पाएंगे पैसा

इस सर्विस का लाभ उठाने कि लिए सबसे पहले अपने बैंक का ऐप खोलना होगा और Pay to Contact या Pay Your Contact पर क्लिक करना होगा। मोबाइल की फोनबुक खोलेंगे। जिसे भी पैसा भेजना चाहते हैं उसके नंबर का चुनाव करना होगा। ऐसा करने से बैंक का ऐप अपने आप कॉन्टेक्ट का UPI एड्रेस ढूंढ लेगा लेकिन सेंडर के पास भी UPI एड्रेस होना चाहिए। अब अमाउंट और पासवर्ड डालें, फिर पैसा दूसरे के खाते में चला जाएगा।

इतना पैसा कर सकते हैं ट्रांसफर

बैंकों के मुताबिक UPI का नई सर्विस से पेमेंट के दौरान UPI आईडी या बैंक डिटेल लिखने की जरूरत नहीं होती। इससे समय बच जाता है। इस नई सर्विस के जरिये कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक 50 हजार रुपये और ICICI बैंक 1 लाख रुपये तक रोजाना ट्रांसफर कर सकते हैं।

ज्यादातर सरकारी बैंकों का निजीकरण होना तय है: फाइनेंस सेक्रेटरी


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।