रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए इनकम? सीनियिर सिटीजन के लिए बेस्ट है स्कीम

SCSS: रिटायरमेंट क बाद अगर आप अपनी सेविंग को सेफ जगह पर निवेश करना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आपके लिए बेस्ट स्कीम हो सकती है। यह सरकारी गारंटी वाली योजना है

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
SCSS: रिटायरमेंट क बाद अगर आप अपनी सेविंग को सेफ जगह पर निवेश करना चाहते हैं।

SCSS: रिटायरमेंट क बाद अगर आप अपनी सेविंग को सेफ जगह पर निवेश करना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आपके लिए बेस्ट स्कीम हो सकती है। यह सरकारी गारंटी वाली योजना है, जिसमें निवेश पूरी तरह सेफ रहता है। हर महीना आपको 20,000 रुपये तक की आमदनी हो सकती है।

कौन खोल सकता है यह अकाउंट

इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन निवेश कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति 55 से 60 साल की उम्र के बीच रिटायर हुआ है, तो वह रिटायरमेंट के एक महीने के भीतर इस योजना में शामिल हो सकता है। वहीं, VRS स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने वाले लोग 50 साल या उससे ज्यादा उम्र में इसमें निवेश कर सकते हैं।


निवेश और ब्याज की नियम

न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपये

अधिकतम निवेश: सिंगल अकाउंट के लिए 30 लाख रुपये, जॉइंट अकाउंट (पति-पत्नी) के लिए 60 लाख रुपये

पीरियड : 5 साल। इसके बाद इसे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इस समय SCSS पर 8.2% सालाना ब्याज दर मिल रही है। ब्याज हर तिमाही बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में सीधे जमा होता है।

कितना मिलेगा मुनाफा

अगर कोई व्यक्ति 15 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे 8.2% ब्याज दर पर सालाना 1,23,000 रुपये यानी हर महीने करीब 11,750 रुपये की तय आमदनी मिलेगी। यह रकम बाजार के उतार-चढ़ाव से अलग होता है।

टैक्स और निकासी के नियम

इस योजना से मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य है, लेकिन निवेश पर धारा 80C के तहत 1 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। अगर सालाना ब्याज 50,000 रुपये से अधिक होता है, तो उस पर TDS काटा जाएगा। यदि निवेशक 5 साल से पहले पैसा निकालना चाहता है, तो 1% से 2% तक पेनल्टी देनी होगी।

कहां और कैसे खोलें खाता

यह खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या रजिस्टर बैंक में खोला जा सकता है। इसके लिए आधार, पैन कार्ड, फोटो और निवेश के सोर्स का प्रमाण देना जरूरी है।

क्यों है यह योजना खास

यह वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने तय आमदनी देती है, जिससे वे अपने घर, स्वास्थ्य और दैनिक खर्चों को आराम से संभाल सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।