Get App

सीनियर सिटीजंस 1.1 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से मासिक 70,500 रुपये की रेगुलर इनकम पा सकते हैं, यहां जानिए कैसे

यूनियन बजट बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बहुत अच्छा रहा। इसमें दो प्रमुख स्कीमों में इनवेस्टमेंट की लिमिट बढ़ाई गई। एक खास स्कीम लड़कियों और महिलाओं के लिए लॉन्च करने का ऐलान किया गया। इससे बुजुर्ग दंपती के लिए टेंशन-फ्री होकर हर महीने अच्छी रेगुलेर इनकम पाना आसान हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 1:55 PM
सीनियर सिटीजंस 1.1 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से मासिक 70,500 रुपये की रेगुलर इनकम पा सकते हैं, यहां जानिए कैसे
महिलाओं के लिए एक नई स्कीम पेश की गई है। इसका नाम है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (MSSC)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान 1 फरवरी को यूनियन बजट में किया।

यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) सीनियर सिटीजंस के लिए बहुत अच्छा रहा। इसमें उनके लिए रिस्क-फ्री इनवेस्टमेंट से रेगुलर इनकम कमाने के मौक बढ़ाए गए हैं। इसके लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में बदलाव किए गए हैं। दोनों स्कीमों में इनवेस्टमेंट की लिमिट बढ़ा दी गई है। महिलाओं के लिए एक नई स्कीम पेश की गई है। इसका नाम है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (MSSC)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान 1 फरवरी को यूनियन बजट में किया। सीनियर सिटीजंस के लिए पहले से एक और स्कीम मौजूद है। इसका नाम है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY)।

सभी स्कीमें सरकार की हैं

एक बुजुर्ग दंपती इन स्कीमों में 1.1 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से हर महीने करीब 70,500 रुपये का मंथली इनकम हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि ये सभी स्कीमें सरकार की हैं। इसलिए इनमें पैसा डूबने का कोई रिस्क नहीं है। अगर कोई सीनियर सिटीजन रिटायरमेंट के बाद रेगुलेर इनकम चाहता है तो वह इनमें निवेश कर चिंतामुक्त जिंदगी बीता सकता है।

SCSS में इनवेस्टमेंट की मैक्सिमम लिमिट बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह 15 लाख रुपये थी। इसका मतलब है कि अब एक बुजुर्ग दंपती इस स्कीम में 60 लाख रुपये तक इनवेस्ट कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ऑफिस और बैंकों में यह स्कीम उपलब्ध है। इसकी अवधि 5 साल है। मैच्योरिटी के बाद आप इसे और तीन साल के लिए बढ़ा सकते हैं। सरकार हर तिमाही इसके इंटरेस्ट रेट को रिव्यू करती है। अभी इस स्कीम में इंटरेस्ट रेट 8 फीसदी है। इसका पेमेंट हर तिमाही होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें