Get App

Sensex 71,000 के पार, जानिए हाल में लॉन्च म्यूचुअ फंड की स्कीमों ने कहां लगाया है दांव

2023 में अब तक 219 नए फंड ऑफर (NFO) लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल यानी 2022 में 252 लॉन्च हुए थे। लेकिन, इस साल मार्केट के ऑल-टाइम हाई पर होने की वजह से ज्यादातर स्टॉक्स की कीमतें हाई चल रही हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड्स की नई स्कीमों को निवेश के लिए अच्छी संभावना वाली कंपनियों के स्टॉक्स को सेलेक्ट करने में दिक्कत आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 2:47 PM
Sensex 71,000 के पार, जानिए हाल में लॉन्च म्यूचुअ फंड की स्कीमों ने कहां लगाया है दांव
स्टॉक मार्केट में लगातार तेजी की स्थिति में ज्यादातर कंपनियों के शेयर उछल जाते हैं। ऐसे में वैल्यू इनवेस्टिंग मुश्किल हो जाती है।

Sensex 15 दिसंबर को 71,000 का लेवल पार कर गया। Nifty 50 भी ऑल-टाइम हाई पर है। ऐसे में निवेश के लिए स्टॉक्स का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। यह मुश्किल न सिर्फ निवेशकों को आ रही है बल्कि हाल में लॉन्च म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों को भी इनका सामना करना पड़ रहा है। 2023 में अब तक 219 नए फंड ऑफर (NFO) लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल यानी 2022 में 252 लॉन्च हुए थे। हमने 1 अक्टूबर, 2023 के बाद लॉन्च एनएफओ के पोर्टफोलियो को देख यह जानने की कोशिश की है कि मार्केट में तेजी के दौरान उन्होंने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। इससे मनीकंट्रोल के रीडर्स को उन स्टॉक्स के बारे में जानने में मदद मिलेगी, जिनमें मार्केट की तेजी के दौरान निवेश करने पर आगे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

HDFC Pharma and Healthcare Fund

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की यह स्कीम इस साल 4 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 507 करोड़ रुपये है। इस फंड ने सबसे ज्यादा 10 फीसदी निवेश सन फार्मा के स्टॉक्स में किया है। इसके पोर्टफोलियो में दूसरे नंबर पर Cipla है। इसमें इस स्कीम ने 7.5 फीसदी निवेश किया है। इसके पोर्टफोलियो में अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ रेड्डीज, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा और ग्लैंड फार्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : दुनियाभर में उम्मीद की किरण है इंडिया, 2024 लॉर्जकैप स्टॉक्स का साल होगा : निलेश शाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें