Get App

इस सीरीज के SGB के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस का ऐलान, निवेशकों को 235% का बंपर मुनाफा

RBI ने SGB 2021-22 Series-I के लिए 15,840 रुपये प्रति यूनिट का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस तय किया है। इस सीरीज में निवेश करने वालों को करीब 235% का रिटर्न मिला है। 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 3.35 लाख रुपये हो गया है। जानिए रिडेम्प्शन प्राइस समेत पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 24, 2026 पर 5:51 PM
इस सीरीज के SGB के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस का ऐलान, निवेशकों को 235% का बंपर मुनाफा
SGB 2021-22 Series-I ऑनलाइन निवेशकों को 4,727 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर जारी किया गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज-I के लिए समय से पहले पैसे निकालने की कीमत तय कर दी है। इस सीरीज के निवेशक 25 मई 2026 से अपने बॉन्ड को समय से पहले भुना सकेंगे। RBI ने इसका रिडेम्प्शन प्राइस 15,840 रुपये प्रति यूनिट तय किया है।

कैसे तय हुई कीमत?

रिडेम्प्शन प्राइस तय करने के लिए 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के औसत बंद भाव का इस्तेमाल किया गया है। ये आंकड़े इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) से लिए जाते हैं। इसी औसत के आधार पर निवेशकों को भुगतान किया जाएगा। यह कीमत 20, 21 और 22 मई 2026 को सोने के बंद भाव के औसत के आधार पर तय की गई है।

कब निकाल सकते हैं पैसा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें