Get App

SGB Issue: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू 12 फरवरी को खुलेगा, जानिए इसके बारे में अपने हर सवाल का जवाब

सरकार ने आरबीआई की सलाह से एसजीबी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल तरीके से पेमेंट पर प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट देने का फैसला किया है। इस डिस्काउंट के साथ निवेशक के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत प्रति ग्राम 6,213 रुपये होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2024 पर 5:45 PM
SGB Issue: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू 12 फरवरी को खुलेगा, जानिए इसके बारे में अपने हर सवाल का जवाब
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी। इसका मकसद फिजिकल गोल्ड की डिमांड में कमी लाना था।

SGB Issue: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की नई किस्त 12 फरवरी (सोमवार) को खुल जाएगी। यह इश्यू निवेश के लिए 5 दिन के लिए खुला रहेगा। इसमें प्रति ग्राम सोने की कीमत 6,263 रुपये तय की गई है। RBI ने इस बारे में 9 फरवरी को बताया। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि Sovereign Gold Bond 2023-24 सीरीज 4 इस महीने की 12 तारीख को खुलेगी। सरकार ने आरबीआई की सलाह से एसजीबी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल तरीके से पेमेंट पर प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट देने का फैसला किया है। इस डिस्काउंट के साथ निवेशक के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत प्रति ग्राम 6,213 रुपये होगी।

कहां से खरीद सकते हैं?

एसजीबी में ऑफलाइन इनवेस्टमेंट का विकल्प भी है। शिड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट्स बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) में ये बॉन्ड बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), CCIL, पोस्ट ऑफिस, एनएसई और बीएसई में भी ये बॉन्ड उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: RBI की रोक का Paytm Payment Bank पर क्या असर पड़ेगा, क्या इसका वजूद बचेगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें