क्रिप्टोकरेंसीज की कोई वैल्यू नहीं! Crypto Market की गिरावट पर Shaktikanta Das ने कही यह बड़ी बात

शक्तिकांत दास ने कहा, क्रिप्टोकरेंसी पर RBI का रुख बिल्कुल साफ है, इससे भारत के मॉनेटरी, फाइनेंशियल और मैक्रोइकोनॉमिक स्टैबिलिटी गंभीर रूप से कमजोर होगी

अपडेटेड May 23, 2022 पर 2:28 PM
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि केंद्रीय बैंक इनवेस्टर्स को क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर आगाह करता रहा है

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) यानी RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि केंद्रीय बैंक इनवेस्टर्स को क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर आगाह करता रहा है और क्रिप्टो मार्केट (crypto market) की मौजूदा गिरावट के बीच उसका रुख बरकरार है।

सीएनबीसी टीवी18 को दिए विशेष इंटरव्यू में दास ने कहा, “हम क्रिप्टो के खिलाफ लगातार आगाह करते रहे हैं और क्रिप्टो मार्केट में हाल में आई गिरावट पर हमारी नजर है। अगर हम पहले से रेगुलेटर कर रहे होते तो लोग सवाल उठाते कि नियमों का क्या हुआ।”

क्रिप्टोकरंसीज की कोई वैल्यू नहीं


गवर्नर ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसकी कोई वैल्यू नहीं है। आप इसे कैसे रेगुलेट करते हैं, यह बड़ा सवाल है। हमारा रुख बिल्कुल साफ है, इससे भारत के मॉनेटरी, फाइनेंशियल और मैक्रोइकोनॉमिक स्टैबिलिटी गंभीर रूप से कमजोर होगी।”

क्या आपके पास भी आया है RBI की ओर से 4 करोड़ रुपये देने का ईमेल? भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

सरकार और आरबीआई का रुख एक समान

उनका यह भी मानना है कि सरकार का रुख भी रेगुलेटर जैसा है कि क्रिप्टोकरेंसीज की कोई वैल्यू नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने सरकार के सामने अपना रुख साफ कर दिया है और वे सोच समझकर फैसला लेंगे। मुझे लगता है कि सरकार की तरफ से एक जैसे बयान आ रहे हैं। वे भी समान रूप से चिंतित हैं।”

Indian Railway: Covid-19 लॉकडाउन के बाद फिर से बंद होने वाली हैं भारत की ट्रेनें, थम जाएंगे रेल के पहिए!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।