शनिवार 1 फरवरी को खुलेगा स्टॉक मार्केट, पूरे दिन शेयर बाजर में होगी ट्रेडिंग, यहां जानें कारण

Stock Market Open on Saturday 1 February 2025: NSE और BSE शनिवार 1 फरवरी 2025 को खुला रहेगा। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस दिन ट्रेडिंग होगी

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
Share Market: NSE और BSE शनिवार 1 फरवरी 2025 को खुला रहेगा।

Stock Market Open on Saturday 1 February 2025: NSE और BSE शनिवार 1 फरवरी 2025 को खुला रहेगा। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इस दिन ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार में सुबह 9:15 से 3:30 बजे तक कारोबार होगा। निवेशक शनिवार के दिन भी ट्रेडिंग कर सकेंगे।

पहले भी 1 फरवरी को शनिवार पड़ने पर भी बाजार में हुआ कारोबार

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि बजट शनिवार के दिन पेश किया जा रहा हो। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट शनिवार को पेश किया गया था और उन दिनों शेयर बाजार ट्रेडिंग के लिए खुला रहा था। इस बार भी 1 फरवरी 2025 को शनिवार को बजट पेश होगा।


बजट के लिए इन्वेस्टर्स करते हैं खास तैयारियां

बजट के दिन का निवेशकों के लिए खास महत्व होता है। इस दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, क्योंकि सरकार की योजनाओं, खर्चों, और इनकम से जुड़ी घोषणाओं का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। कई निवेशक इस दिन मुनाफा कमाने की रणनीति बनाते हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए होगा बजट

1 फरवरी 2025 को पेश किया जाने वाला यह बजट वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए सरकार के खर्च और रेवेन्यू का खाका पेश करेगा। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा, जिसमें सरकार नई योजनाओं, नीतियों, और टैक्स सुधारों का ऐलान कर सकती है।

लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करके लगातार आठवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी। बजट के दिन आम जनता और निवेशकों को सरकार से कई नई घोषणाओं और राहत की उम्मीद है। सरकार बजट की तैयारियों में जुटी हुई है और शनिवार को शेयर बाजार खुला रखना निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव कदम माना जा रहा है।

Share Market Holiday 2025: नए साल में 14 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें NSE और BSE की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।