बचे हैं कुछ घंटे जरूर निपटा लें यह काम, वरना कल नहीं खरीद पाएंगे शेयर बाजार से शेयर्स

आपके पास अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) कराने के लिए कुछ ही घंटे का समय बचा है। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप कल शुक्रवार 1 जुलाई को शेयर बाजार में शेयर्स नहीं खरीद पाएंगे

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 6:53 PM
अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे।

KYC of Dmat Account: अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपके पास अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) कराने के लिए कुछ ही घंटे का समय बचा है। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप कल शुक्रवार 1 जुलाई को शेयर बाजार में शेयर्स नहीं खरीद पाएंगे। डीमैट की  KYC नहीं होने पर आपका डीमैट अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद हो सकता है, जिसके कारण आप शेयर खरीद और बेच नहीं पाओगे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक डेट एक्सटेंड होने के लेकर कोई अपडेट नहीं आया था।

करानी होगी डीमैट अकाउंट की केवाईसी (KYC)

अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज (Income Range), मोबाइल नंबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।


ये जानकारी देना होगा अनिवार्य

एक जून 2021 के बाद से सभी डीमैट अकाउंट्स के लिए ये छह जानकारियां देना अनिवार्य बना दिया है। निवेशकों को KYC अपडेट कराने के लिए 30 जून 2022 तक का समय दिया गया है। अगर ये जानकारियां अपडेट नहीं होती हैं तो आपका डीमैट अकाउंट (Demat Account) डिएक्टिवेट हो सकता है। फिर ये जानकारियां अपडेट होने के बाद ही उसे दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा। बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है।

Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे के सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, देवेंद्र फडणवीस सरकार से रहेंगे बाहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।