Shiba Inu : कम कीमत और कभी खत्म न होने वाली आपूर्ति जैसी वजहों के चलते मेमेकॉइन (memecoins) हमेशा से ही खुदरा निवेशकों के पसंदीदा रहे हैं और यही वजह है कि शिबा इनू (Shiba Inu) यानी एसएचआईबी (SHIB) उनकी आंखों का तारा बनी हुई है।
Shiba Inu : कम कीमत और कभी खत्म न होने वाली आपूर्ति जैसी वजहों के चलते मेमेकॉइन (memecoins) हमेशा से ही खुदरा निवेशकों के पसंदीदा रहे हैं और यही वजह है कि शिबा इनू (Shiba Inu) यानी एसएचआईबी (SHIB) उनकी आंखों का तारा बनी हुई है।
फिर टॉप 15 क्रिप्टो में पहुंची शिबा इनू
डॉग बेस्ड मेमेकॉइन में पिछले 24 घंटों के दौरान 32 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई और यह 0.00002239 डॉलर से बढ़कर 0.00002945 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। इस रैली के दम पर शिबा इनू (Shiba Inu) का मार्केट कैप 15.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 15 क्रिप्टो में पहुंच गई।
शिबा इनू (Shiba Inu) में आई इस रैली को वॉल्यूम के लिहाज से भी सपोर्ट मिला जो पिछले 24 घंटों में 250 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान 2.7 अरब डॉलर के एसएचआईबी (SHIB) टोकन्स में सौदे हुए।
42,000 डॉलर से ऊपर पहुंचा बिटकॉइन
क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज वीकेंड पर 40,000 डॉलर से ऊपर चढ़ने के बाद 42,000 डॉलर के निशान से ऊपर कारोबार करता नजर आया। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय डिजिटल टोकन 1.5% से अधिक 42,134 डॉलर पर था। बिटकॉइन अब तक 2022 (year-to-date or YTD) में लगभग 9% नीचे है, जबकि यह अभी भी नवंबर 2021 में 69,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 39% दूर है।
CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजीकरण आज 2 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर बढ़ गया, जो क्रिप्टोकरेंसी की तेजी के कारण हुआ।
ईथर 21 जनवरी के बाद पहली बार 3,000 डॉलर से ऊपर
एथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क से जुड़ा कॉइन ईथर 21 जनवरी के बाद पहली बार 3,000 डॉलर के स्तर से ऊपर चढ़ गया। डिजिटल टोकन 3,025 पर मामूली रूप से कम कारोबार कर रहा था। इसी तरह Binance Coin लगभग 0.6% गिरकर 419 डॉलर पर आ गया।
XRP, Stellar, Avalanche, Cardano, Polygon की कीमतें पिछले 24 घंटों में प्रॉफिट के साथ कारोबार करती नजर आई। वहीं Terra, Polkadot, Solana फिसल गए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।