Get App

सोना खरीदें या बेचें? वैश्विक तनाव में नरमी के बीच क्या हो रणनीति, जानिए एक्सपर्ट से

Gold Price Update: अमेरिका-चीन तनाव में नरमी से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतें ₹90,000 तक गिर सकती हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में गोल्ड का आउटलुक मजबूत है। निवेशकों को धीरे-धीरे खरीदारी की सलाह।

Suneel Kumarअपडेटेड May 14, 2025 पर 2:38 PM
सोना खरीदें या बेचें? वैश्विक तनाव में नरमी के बीच क्या हो रणनीति, जानिए एक्सपर्ट से
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 12 मई को करीब 3% गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर आ गई।

Gold Price Update: सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम फिजिकल गोल्ड की कीमत 9 मई को ₹96,416 थी, जो 12 मई को गिरकर ₹93,080 तक आ गई। हालांकि, 13 मई को यह फिर बढ़कर ₹94,344 पर पहुंच गई।

MCX पर भी जून गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दर्ज की गई, जो 12 मई को 3.79% की गिरावट के बाद ₹92,860 पर बंद हुए थे। 13 मई को इनमें 1.26% की तेजी रही और कीमत ₹94,070 तक पहुंच गई।

अमेरिका-चीन समझौते से घटी गोल्ड की चमक

Way2Wealth की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 12 मई को करीब 3% गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ में 90 दिनों के लिए बड़ी कटौती पर बनी सहमति है। इस घटनाक्रम से निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिम वाली संपत्ति का रुख किया और सुरक्षित निवेश विकल्पों (safe-haven assets) की मांग कम हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें