Get App

लगातार 6 बार रेपो रेट बढ़ने के बाद क्या होम लोन तय वक्त से पहले चुका देने में समझदारी है?

पिछले साल मई से अब तक RBI रेपो रेट 6 बार बढ़ा चुका है। इससे बैंकों ने होम लोन के इंटरेस्ट रेट में भी बढ़ोतरी की है। इस वजह से कई लोगों की EMI बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उन्हें ज्यादा EMI चुकाने में दिक्कत आ रही है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 9:55 AM
लगातार 6 बार रेपो रेट बढ़ने के बाद क्या होम लोन तय वक्त से पहले चुका देने में समझदारी है?
कई लोग तो ज्यादा EMI चुकाने से बचने के लिए लोन की अवधि पहले ही बढ़ा चुके हैं। इसलिए लोन की अवधि बढ़ाने की गुंजाइश नहीं बची है।

RBI के 8 फरवरी को रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ा देने के बाद होम लोन लेने वाले लोगों की EMI बढ़नी तय है। पिछले साल मई से अब तक रेपो रेट 2.5 फीसदी बढ़ चुका है। इससे होम लोन का इंटरेस्ट रेट भी करीब इतनी ही बढ़ गया है। यह भी पता नहीं कि रेपो रेट बढ़ने का यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा। इस वजह से होम लोन लेने वाले कई लोग फिक्रमंद हैं। EMI में आगे होने वाली बढ़ोतरी उन पर भारी पड़ सकती है। कई लोग तो ज्यादा EMI चुकाने से बचने के लिए लोन की अवधि पहले ही बढ़ा चुके हैं। इसलिए लोन की अवधि बढ़ाने की गुंजाइश नहीं बची है।

ग्राहकों के पास क्या है विकल्प?

लोन डिस्ट्रिब्यूशन प्लेटफॉर्म एंड्रोमेडा सेल्स के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन वी स्वामीनाथन ने कहा, "25 बेसिस प्वाइंट्स रेपो रेट बढ़ने के बाद EMI करीब 2-4 फीसदी बढ़ जाएगी। होम लोन लेने वाले लोगों को या तो अपनी EMI बढ़ानी होगी या लोन की अवधि में इजाफा करना होगा।" एंड्रोमेडा के कैलकुलेशन के मुताबिक, 70 लाख रुपये का 20 साल के लिए 7 फीसदी इंटरेस्ट पर लिए गए होम लोन की EMI मई 2022 के बाद से अब तक 10,978 रुपये बढ़कर 65,249 रुपये हो गई है। यह EMI में 20 फीसदी वृद्धि है। इस लोन की अवधि नहीं बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें