FD Rates: क्या आप भी FD पर 9 फीसदी से अधिक का ब्याज कमाना चाहते हैं श्रीराम ग्रुप के पार्ट श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance Limited) फिक्सड डिपॉजिट (fixed deposit) पर 9 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है। देश के बड़े NBFC में शामिल श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम ग्रुप का है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड सालाना 9.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये खास एफडी दर महिला सीनियर सिटीजन को मिल रही है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज और महिलाओं को 0.10 फीसदी का ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की एफडी योजनाओं के बारे में।
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने हाल में बढ़ाया था ब्याज
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने हाल में ही एफडी पर ब्याज दरों को 5 से 30 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया था। यानी, 0.05% से 0.30% तक का ब्याज एफडी पर बढ़ा दिया गया था। कंपनी के मुताबिक ग्राहक 9.05 फीसदी से लेकर अधिकतम 9.36 प्रतिशत तक ब्याज ग्राहक एफडी पर कमा सकते हैं और सभी रिन्युअल पर 0.25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा ब्याज भी दिया जाएगा। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी और महिलाओं को 0.10 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।
कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीराम फाइनेंस ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाकर 9.36 प्रतिशत कर दिया है। इस पर यील्ड के बाद आपको ब्याज करीब 11.29 फीसदी के आसपास पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की एफडी के ब्याज को रिन्यू किया गया है। आप श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
वेबसाइट पर एफडी के इंटरेस्ट को कर सकते हैं कैलकुलेट
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड 12 महीने की एफडी पर 0.30 फीसदी का ब्याज बढ़ाया था। इस पर मिलने वाला ब्याज पहले 7 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 7.30 फीसदी कर दिया था। 60 महीने की एफडी पर ब्याज 0.15 फीसदी बढ़ाकर 8.30 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी कर दिया गया। अब अधिकतम 9.05 फीसदी और 9.36 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर आप मिलने वाले ब्याज का कैलकुलेशन देख सकते हैं।