Silver Price Today: चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

Silver Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर सिर्फ तेल और गैस की कीमतों पर ही नहीं, बल्कि सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। जिस वजह से चांदी के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। बीते कारोबारी सत्र में भी बाजार में दिनभर अस्थिरता बनी रही।

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 12:08 PM
सस्ती हुई चांदी, देशभर में बदले दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

Silver Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर सिर्फ तेल और गैस की कीमतों पर ही नहीं, बल्कि सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। जिस वजह से चांदी के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। बीते कारोबारी सत्र में भी बाजार में दिनभर अस्थिरता बनी रही। ऐसे में अगर आप शादी या त्योहार के सीजन में चांदी के गहने, सिक्के या निवेश के लिए चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताजा चांदी के भाव जरूर जान लें।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मुंबई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कोलकाता ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
चेन्नई ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
पटना ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
लखनऊ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
कानपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नोएडा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गाजियाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गुरुग्राम ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
मेरठ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
अयोध्या ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
चंडीगढ़ ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
जयपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
लुधियाना ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
अहमदाबाद ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
सूरत ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
वडोदरा ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
इंदौर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
पुणे ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नागपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
नासिक ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
बैंगलोर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
हैदराबाद ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
केरल ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
भुवनेश्वर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
कटक ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
रायपुर ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
गुवाहाटी ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000

MCX पर आज चांदी की कीमत


आज सुबह बाजार खुलते ही MCX पर चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। 3 जुलाई एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट करीब 572 रुपये टूटकर 2,49,533 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव कल रात 8:30 बजे तक लगभग 0.96% की कमजोरी के साथ ट्रेड करता रहा। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव कुल मिलाकर करीब 2,404 रुपये फिसलकर 2,49,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

आज चांदी का रेट क्या है?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में अलग-अलग स्तर देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल बाजार में चांदी करीब 2,60,700 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। वहीं ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 70.43 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।

बुलियन मार्केट के अनुसार, चांदी करीब 2,51,600 रुपये प्रति किलो है, जबकि गुडरिटर्न्स पर इसका भाव लगभग 2,65,000 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है। इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का रेट करीब 2,49,179 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Housing Scheme: सिर्फ 5400 रुपए की मासिक किस्त में अपना घर वो भी सरकारी! LDA ने लखनऊ में PM आवास को लेकर किया बड़ा ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।