Silver Price Today: ₹3800 सस्ती हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी के दामों में 3,800 रुपये की भारी गिरावट देखी गई है, जिसके बाद चांदी का वायदा भाव टूटकर 2,17,382 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 10:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में आज चांदी का भाव लगभग 2,39,900 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी के दामों में 3,800 रुपये की भारी गिरावट देखी गई है, जिसके बाद चांदी का वायदा भाव टूटकर 2,17,382 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं दिल्ली में आज चांदी का भाव लगभग 2,39,900 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

बेंगलुरु में चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,35,000 रुपये प्रति पर है। जबकि चेन्नई में भी चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। मुंबई में आज चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा भाव

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2400 ₹24000 ₹240000
कोलकाता ₹2400 ₹24000 ₹240000
मुंबई ₹2400 ₹24000 ₹240000
चेन्नई ₹2,450 ₹24500 ₹245000
पटना ₹2400 ₹24000 ₹240000
लखनऊ ₹2400 ₹24000 ₹240000
मेरठ ₹2400 ₹24000 ₹240000
अयोध्या ₹2400 ₹24000 ₹240000
कानपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
गाजियाबाद ₹2400 ₹24000 ₹240000
नोएडा ₹2400 ₹24000 ₹240000
गुरुग्राम ₹2400 ₹24000 ₹240000
चंडीगढ़ ₹2400 ₹24000 ₹240000
जयपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
लुधियाना ₹2400 ₹24000 ₹240000
गुवाहाटी ₹2400 ₹24000 ₹240000
इंदौर ₹2400 ₹24000 ₹240000
अहमदाबाद ₹2400 ₹24000 ₹240000
सूरत ₹2400 ₹24000 ₹240000
वडोदरा ₹2400 ₹24000 ₹240000
पुणे ₹2400 ₹24000 ₹240000
नागपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
नासिक ₹2400 ₹24000 ₹240000
बैंगलोर ₹2400 ₹24000 ₹240000
भुवनेश्वर ₹2450 ₹24500 ₹245000
रायपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
हैदराबाद ₹2450 ₹24500 ₹245000


इंटरनेशनल बाजार में क्या है भाव

शुरुआती कारोबार में COMEX सोना 0.78% गिरकर $4,045.20 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। जबकि COMEX चांदी 2.16% गिरकर $57.445 प्रति औंस पर आ गई। पिछले सेशन में सोना $4,083 प्रति औंस पर बंद हुआ था, जबकि चांदी $58.745 प्रति औंस पर बंद हुई थी।

 

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों के मजबूती के रुख के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 5,300 रुपये के उछाल के साथ 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमतें भी शुक्रवार के बंद स्तर 2,24,700 प्रति किलोग्राम से 5,300 रुपये बढ़कर 2,30,000 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गईं। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 1.47 प्रतिशत बढ़कर 59.04 डॉलर प्रति औंस हो गई थी।

चांदी में गिरावट की क्या है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में 6% की कमी आई है। इसके साथ ही इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले से पहले वैश्विक बाजार (कॉमेक्स) पर मुनाफावसूली हावी है, जिससे वैश्विक स्तर पर चांदी 1.93% टूटकर $57.58 प्रति औंस पर आ गई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।