Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए आज की खबर अहम है। बाजार खुलने से पहले सामने आए आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमतों में अलग-अलग बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,39,425 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।
