Silver Price Today:चांदी ₹2000 से ज्यादा हुई महंगी, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का रेट

Silver Price Today: देश और विदेश दोनों ही जगह हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 27 जुलाई को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 10:45 AM
Silver Rate Today : घरेलू बाजार में कमजोर लिवाली और कारोबारियों की भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।।

Silver Price Today: देश और विदेश दोनों ही जगह हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 27 जुलाई को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 2% से ज़्यादा चढ़कर $60 प्रति औंस पर पहुंच गई, जो आठ महीने के सबसे निचले स्तर से ऊपर है। सोमवार को सुबह 10.30 बजे MCX सिल्वर सितंबर फ्यूचर्स 1.05 % यानी 2325 रुपये से बढ़कर ₹2,24,555 प्रति किलोग्राम पर आ गई। , जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,138 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं MCX गोल्ड अगस्त कॉन्ट्रैक्ट लगभग 0.67% बढ़कर ₹1,44,175 प्रति 10 ग्राम आ गई। बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,24,750 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,19,556 रुपये किलो पर है।खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा भाव

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2400 ₹24000 ₹240000
कोलकाता ₹2400 ₹24000 ₹240000
मुंबई ₹2400 ₹24000 ₹240000
चेन्नई ₹2,450 ₹24500 ₹245000
पटना ₹2400 ₹24000 ₹240000
लखनऊ ₹2400 ₹24000 ₹240000
मेरठ ₹2400 ₹24000 ₹240000
अयोध्या ₹2400 ₹24000 ₹240000
कानपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
गाजियाबाद ₹2400 ₹24000 ₹240000
नोएडा ₹2400 ₹24000 ₹240000
गुरुग्राम ₹2400 ₹24000 ₹240000
चंडीगढ़ ₹2400 ₹24000 ₹240000
जयपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
लुधियाना ₹2400 ₹24000 ₹240000
गुवाहाटी ₹2400 ₹24000 ₹240000
इंदौर ₹2400 ₹24000 ₹240000
अहमदाबाद ₹2400 ₹24000 ₹240000
सूरत ₹2400 ₹24000 ₹240000
वडोदरा ₹2400 ₹24000 ₹240000
पुणे ₹2400 ₹24000 ₹240000
नागपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
नासिक ₹2400 ₹24000 ₹240000
बैंगलोर ₹2400 ₹24000 ₹240000
भुवनेश्वर ₹2450 ₹24500 ₹245000
रायपुर ₹2400 ₹24000 ₹240000
हैदराबाद ₹2450 ₹24500 ₹245000


खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बीआईएस हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. वहीं, चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

घरेलू बाजार में कमजोर लिवाली और कारोबारियों की भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई थी। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आगे किन फैक्टर्स पर होगी नजर 

आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगी। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Gold Price Today: नहीं थम रहा सोना, सप्ताह के पहले दिन और नीचे आया भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।