Silver Price Today: आज शुक्रवार 5 जून को चांदी फिर सस्ती हुई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, केरल के बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में आज गिरावट रही। यहां अगर देखें तो 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये के ऊपर कारोबार करता दिखा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने और इजरायल-लेबनान के बीच सशर्त युद्धविराम की खबरों के बाद कीमती मेटल पर दबाव देखने को मिला। हालांकि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
भारत में शुक्रवार को सोने का भाव 1,58,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी की कीमत 2,62,050 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 4,447.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.6% टूटकर 72.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में चांदी का भाव 2,61,640 रुपये प्रति किलो रहा। दिल्ली में यह 2,61,190 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई में चांदी की कीमत 2,62,400 रुपये, हैदराबाद में 2,62,050 रुपये, बेंगलुरु में 2,61,840 रुपये और कोलकाता में 2,61,290 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों और मध्य पूर्व के हालात पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में इन्हीं कारकों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
5 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट