Silver Rate Today: देश में 25 मई को चांदी हुई सस्ती, सोमवार को दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। घरेलू बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त रही लेकिन घरेलू बाजार में अलग ट्रेंड नजर आया

अपडेटेड May 25, 2026 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: चांदी के भाव में आज 25 मई 2026 को गिरावट रही।

Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। घरेलू  बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त रही लेकिन घरेलू बाजार में अलग ट्रेंड नजर आया। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,849 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ाई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों से बाजार में महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई, जिसका असर कमोडिटी बाजार पर भी पड़ा।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.4% बढ़कर 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, जबकि जून डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% चढ़कर 4,572.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई और स्पॉट सिल्वर 3.9% उछलकर 78.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अन्य कीमती मेटल में प्लेटिनम 1.9% बढ़कर 1,959.85 डॉलर प्रति औंस पहुंचा, जबकि पैलेडियम भी 1.9% चढ़कर 1,373.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर में कमजोरी आने से अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया, जिससे मांग बढ़ी।


दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। हालांकि बाद में उन्होंने अधिकारियों से किसी भी समझौते में जल्दबाजी न करने को कहा।

इस बीच अमेरिका-ईरान समझौते और होर्मुज सी-रूट दोबारा खुलने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 5.08% टूटकर 98.28 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 5.29% गिरकर 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव  2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

25 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,84,900
मुंबई 2,84,900
अहमदाबाद 2,84,900
चेन्नई 2,94,900
कोलकाता 2,84,900
केरल 2,94,900
जयपुर 2,84,900
भोपाल 2,84,900
लखनऊ 2,84,900
चंडीगढ़ 2,84,900

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गिरे दाम; चेक करें नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।