Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। सोमवार 8 जून को चांदी का रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, केरल के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.4% गिरकर 67.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर, पैलेडियम 0.5% बढ़ा। चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 19वें महीने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी की है। भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर बनी हुई है क्योंकि खरीदार कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्क हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी लेबर मार्केट की मजबूती के बीच फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी बढ़ी है।
8 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट