Silver Price Today: वैलेंटाइंस डे पर चांदी लुढ़की, चेक करें नए रेट

Silver Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति रहेगी

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Silver Rate Today: 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर चांदी के भाव में गिरावट का रुख है। कीमत लुढ़ककर 275000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

14 फरवरी का चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 275000
मुंबई 275000
अहमदाबाद 275000
चेन्नई 275000
कोलकाता 275000
हैदराबाद 275000
जयपुर 275000
भोपाल 275000
लखनऊ 275000
चंडीगढ़ 275000


एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है। जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च का अनुमान है कि 2026 में चांदी की औसत कीमत 81 डॉलर प्रति औंस होगी। लेकिन ऐसा होना वैश्विक मांग सहित कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

ITR Filing 2026: म्यूचुअल फंड, IPO और ट्रेडिंग से हुई ₹13 लाख की कमाई? जानिए कितना देना होगा टैक्स

सोने में आई तेजी

दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ-साथ सोने का भाव तेज हो गया है। शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 157750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।