Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन चांदी में जबरदस्त गिरावट, MCX पर करीब 4% तक लुढ़की

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 3.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Silver Rate Today: चांदी की कीमत में 16 फरवरी को जबरदस्त गिरावट है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव पिछली क्लोजिंग से लगभग 4 प्रतिशत तक गिरकर 235208 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

16 फरवरी को चांदी का भाव


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 268000
मुंबई 268000
अहमदाबाद 268000
चेन्नई 268000
कोलकाता 268000
हैदराबाद 268000
जयपुर 268000
भोपाल 268000
लखनऊ 268000
चंडीगढ़ 268000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 3.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च का अनुमान है कि 2026 में चांदी की औसत कीमत 81 डॉलर प्रति औंस होगी। लेकिन ऐसा होना वैश्विक मांग सहित कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

सोने में हर गिरावट को मौका मान रहे ग्राहक, शेयरों के इनवेस्टर की तरह कर रहे खरीद: Titan MD

इस हफ्ते कैसी रह सकती है चाल

एनालिस्ट्स का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशक अमेरिकी अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आंकड़ों जैसे महंगाई, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर खास नजर रखे हुए हैं। ट्रेडर्स ब्याज दरों में संभावित कटौती के समय और गति को समझने के लिए अमेरिका के श्रम संबंधी आंकड़ों, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स और फेड के अधिकारियों के बयानों पर नजर रखेंगे। ट्रेडर्स के बीच स्पष्टता की कमी के कारण बुलियन कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहे हैं। ट्रेडर्स कीमत की दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं।"

सोने में भी गिरावट

16 फरवरी को सोने की कीमत में भी गिरावट है। एमसीएक्स पर सोना पिछली क्लोजिंग से 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 154125 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.1 प्रतिशत तक टूटकर 4,988.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। अप्रैल में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.8 प्रतिशत गिरकर 5006.60 डॉलर प्रति औंस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।