Silver Price Today: देश में चांदी की कीमतों में गिरावट आई। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने US-Iran के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए कुछ मुनाफावसूली की। एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर कॉन्ट्रैक्ट्स 0.46% यानी 1000 रुपये गिरकर ₹2,18,996 प्रति किलोग्राम पर थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतो में गिरावट के साथ 59.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 220,520 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा भाव
