Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज 5 अगस्त को तेजी देखने को मिल रही है। भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,24,530 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,615 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 61.01 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंटरनेशनल मार्केट प्राइस के आधार पर चांदी की कीमतें रेगुलर बदलती रहती है। इसलिए यह जरूरी है कि चांदी खरीदने से पहले आप ताजा भाव जरूर जान लें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.24 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है प्राइस?
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे सोना 0.85% तक चढ़ा और कीमत 4188.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 1.34% उछलकर 61.055 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 58.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।