Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार की ओपनिंग काफी सुस्त हुई। कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। MCX पर चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.19 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
