Get App

Silver Price Today: ₹2700 और महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें आपके अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.25% बढ़कर यानी 2766 रुपये तेजी के साथ 2,23,999 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,233 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 9:51 AM
Silver Price Today:  ₹2700 और महंगी हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें आपके अपने शहर का ताजा भाव
Silver Price: भारत में चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें 2.35 लाख रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है।

Silver Price Today: भारत में चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें 2.35 लाख रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है। भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.24 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.25% बढ़कर यानी 2766 रुपये तेजी के साथ 2,23,999 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,233 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,24,250 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60.34 डॉलर प्रति औंस हो गई।

औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव, ये सभी घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। स्थानीय बाज़ार की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

आइए,9 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें