Get App

Silver Price Today: चांदी के भाव ने बदली करवट, चेन्नई में सबसे महंगी हुई कीमतें, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today: नए ट्रेडिंग हफ़्ते में भी चांदी की घरेलू कीमत ₹255 प्रति ग्राम (यानी ₹2.55 लाख प्रति किलो) बनी हुई है। सितंबर में आई गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है,

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 9:44 AM
Silver Price Today: चांदी के भाव ने बदली करवट, चेन्नई में सबसे महंगी हुई कीमतें, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव
Silver rate Price: नए ट्रेडिंग हफ़्ते में भी चांदी की घरेलू कीमत ₹255 प्रति ग्राम (यानी ₹2.55 लाख प्रति किलो) बनी हुई है।

Silver Price Today: नए ट्रेडिंग हफ़्ते में भी चांदी की घरेलू कीमत ₹255 प्रति ग्राम (यानी ₹2.55 लाख प्रति किलो) बनी हुई है। सितंबर में आई गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार पर US की ब्याज दरों, डॉलर, कच्चे तेल और जियोपॉलिटिक्स का असर बना रहेगा। हालांकि, हाल ही में हुई बढ़ोतरी काफी अहम रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और कई अन्य प्रमुख बाज़ार चांदी की कीमतें ₹2.55 लाख प्रति किलो पर है।

सितंबर की शुरुआत में, चांदी की कीमत ₹2.45 लाख प्रति किलो पर स्थिर थी, जिसके बाद यह बढ़कर ₹2.50 लाख और फिर ₹2.55 लाख हो गई। इसका मतलब है कि 11 सितंबर के बाद से नौ दिनों में चांदी की कीमत में 4.1% की बढ़ोतरी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, 18 सितंबर को चांदी के फ़्यूचर्स की कीमत $66.78 प्रति औंस थी।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,54,900-2,59,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें