Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे है तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। खबर लिखे जाने तक MCX पर चांदी का वायदा भाव 2597 रुपये गिरकर 2,24,855 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,442 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,240 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 61.13 रुपये प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें कितनी गिरीं?
इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर मौजूद डेटा के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोने में 0.05% की गिरावट आई है और कीमत $4166.40 प्रति औंस पर पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत में 1.13% की गिरावट आई है और ऐसे समय में कीमत $61.020 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
चांदी में गिरावट की क्या है वजहें
तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे मेटल के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में तेज गिरावट देखी गई।
ऊंची ब्याज दरों से सोने का आकर्षण कम हो जाता है क्योंकि निवेशक यील्ड देने वाली संपत्तियों में निवेश करना पसंद करते हैं। बता दें कि सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता है, इसलिए जब ट्रेजरी यील्ड बढ़ती है, तो निवेशक सोने से दूर हो जाते हैं, जिससे इसकी कीमत पर असर पड़ता है। फेड ने इस महीने की शुरुआत में बेंचमार्क दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और संकेत दिया था कि आने वाले महीनों में कम से कम एक और बढ़ोतरी की संभावना है।
पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत डॉलर के बीच वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के कारण कीमतों में गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जबकि शुक्रवार को यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत 2.96 डॉलर या 4.6 प्रतिशत टूटकर 61.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भारतीय निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?
भारतीय निवेशकों के लिए, सोने की ग्लोबल कीमतें पूरी तस्वीर का सिर्फ़ एक हिस्सा हैं। घरेलू कीमतें रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट, इंपोर्ट से जुड़ी लागत और स्थानीय मांग से भी प्रभावित होती हैं।
इसलिए, सोने की ग्लोबल कीमतों में बड़ी गिरावट का मतलब यह ज़रूरी नहीं है कि भारत में भी सोने की कीमतों में उसी प्रतिशत से गिरावट आएगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।