Get App

Silver Price Today: चांदी की बढ़ी चमक, देश-विदेश में महंगे हुए दाम, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 1213 रुपए तक चढ़ गई और कीमत 2,37,841 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी

Curated By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 11:13 AM
Silver Price Today: चांदी की बढ़ी चमक, देश-विदेश में महंगे हुए दाम, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.21% तक चढ़ा

Silver Price Today:  हफ्ते के पहले दिन घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 1213 रुपये तक चढ़ गई और कीमत 2,37,841 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,924 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,38,780 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 65.81 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार कारोबारियों की बिकवाली बढ़ने से चांदी के वायदा भाव पर दबाव बना। विदेशी सर्राफा बाजार में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। इसके चलते शुक्रवार को चांदी की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें