Silver Price Today: आज 11 जून को चांदी का भाव रहा फ्लैट, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार को चांदी के भाव फ्लैट रहे। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग कल के दाम में ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:54 AM
Silver Rate Today: आज 11 जून को चांदी का भाव फ्लैट रहा।

Silver Price Today: आज गुरुवार को चांदी के भाव फ्लैट रहे। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग कल के दाम में ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

चांदी की कीमतों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है और एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सपोर्ट स्तर के आसपास कारोबार कर रही है और यदि यह स्तर टूटता है तो कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

चांदी 66-67 डॉलर प्रति औंस को सपोर्ट कर रही है। यदि यहां से खरीदारी लौटती है, तो कीमतों में 3-4 प्रतिशत तक की रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस स्तर के नीचे टिकाऊ गिरावट आने पर चांदी 60 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकती है।


घरेलू वायदा बाजार MCX में भी चांदी दबाव में बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर है। यदि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो कीमती मेटल पर दबाव बना रह सकता है। मौजूदा समय में चांदी के लिए सपोर्ट स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। इसके ऊपर टिके रहने पर सुधार संभव है, लेकिन सपोर्ट टूटने पर बिकवाली और बढ़ सकती है।

11 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,50,000
मुंबई 2,50,000
अहमदाबाद 2,50,000
चेन्नई 2,60,000
कोलकाता 2,60,000
केरल 2,60,000
जयपुर 2,50,000
भोपाल 2,50,000
लखनऊ 2,50,000
चंडीगढ़ 2,50,000

8th Pay Commission: एक्शन में 8वां वेतन आयोग! यूपी-ओडिशा सहित कई राज्यों में बैठकों का शेड्यूल जारी, जानिए जेब में कब से आएगी मोटी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।