Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद चांदी हुई और महंगी, जानिये गुरुवार 14 मई का रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 14 मई 2026 को चांदी के भाव में तेजी रही। भारत सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। उसके बाद से ही सोने-चांदी पर सबका फोकस बढ़ गया है। पहले से ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद इंपोर्ट ड्यूटी का असर कीमतों पर कितना पड़ेगा, ये सभी जानना चाहते हैं

अपडेटेड May 14, 2026 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: आज 14 मई को चांदी महंगी हुई है।

Silver Price Today: आज गुरुवार 14 मई 2026 को चांदी के भाव में तेजी रही। भारत सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। उसके बाद से ही सोने-चांदी पर सबका फोकस बढ़ गया है। पहले से ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद इंपोर्ट ड्यूटी का असर कीमतों पर कितना पड़ेगा, ये सभी जानना चाहते हैं।

गुरुवार 14 मई को चांदी के भाव में बढ़ोतरी रही। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,10,100 रुपये रहा। वहीं, 10 ग्राम चांदी का रेट 3,101 रुपये है। अगर आप भी आज चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में क्या रहा चांदी का रेट।

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद चांदी हुई महंगी

सरकार का इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के पीछ का कारण मेटल के आयात को कम करना और कमजोर हो रहे रुपये को सहारा देना है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अनावश्यक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी।

इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स (MCX) पर सिल्वर फ्यूचर्स में भारी तेजी आई। जुलाई 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 25,288 रुपये यानी 9.06% बढ़कर 3,04,350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सितंबर और दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में भी करीब 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और कीमती मेटल की बढ़ती मांग के कारण यह तेजी आई।


एक्सपर्ट का मानना है कि आयात शुल्क बढ़ने से भारत में सोना और चांदी महंगे हो सकते हैं, जिससे मांग पर कुछ असर पड़ सकता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है और अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से आयात करता है। इसलिए ज्यादा शुल्क से सरकार का व्यापार घाटा कम हो सकता है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घट सकता है।

हालांकि, जानकारों का कहना है कि भारतीयों की सोने के प्रति पसंद इतनी जल्दी कम नहीं होगी। शादी, त्योहार, निवेश और महंगाई से बचाव के लिए लोग अब भी सोना खरीदते रहेंगे। मार्च तिमाही में पहली बार निवेश के लिए सोने की मांग, ज्वेलरी की मांग से ज्यादा रही। शेयर बाजार में कमजोर रिटर्न के कारण लोगों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुना।

यहां जानें आज क्या रहा देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 3,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

14 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  3,10,100
मुंबई 3,10,100
अहमदाबाद 3,10,100
चेन्नई  3,20,100
कोलकाता 3,10,100
केरल 3,10,100
जयपुर 3,10,100
भोपाल 3,10,100
लखनऊ 3,10,100
चंडीगढ़ 3,10,100

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद दिल्ली से लेकर चेन्नई तक भाव ने मारा उछाल; चांदी भी चढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।