Silver Price Today: आज गुरुवार 4 जून को चांदी सस्ती हुई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, केरल के बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में नरमी रही। यहां अगर देखें तो 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,62,820 रुपये रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
MCX पर चांदी की कीमतों में आई नरमी
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमतों में नरमी रही। ईरान से जुड़े घटनाक्रम और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.49% बढ़कर 4,489 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.45% गिरकर 73.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। घरेलू बाजार में MCX पर सोने का स्पॉट भाव बुधवार को 1,54,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वायदा बाजार की बात करें तो अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 1,58,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1.43% गिरकर 2,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान से जुड़ी अनिश्चितता के कारण सोना फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की संभावना मजबूत हुई है।
अब बाजार की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों, खासकर नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों का असर डॉलर, सोना और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी आर्थिक डेटा की दिशा ही कीमती मेटल की चाल तय करेगी।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,62,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
आज चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,63,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।
4 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट