Silver Price Today: चांदी का भाव 2 जून को रहा फ्लैट, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज महीने के दूसरे दिन मंगलवार को चांदी का भाव फ्लैट रहा। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,800 रुपये पर है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: चांदी का भाव आज 2 जून को फ्लैट रहा।

Silver Price Today: आज  महीने के दूसरे दिन मंगलवार को चांदी का भाव फ्लैट रहा। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,800 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का जुलाई 2026 वायदा कॉन्ट्रेक्ट 1.26 फीसदी यानी 3,361 रुपये गिरकर 2,63,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

जुलाई कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ। इस दौरान 3,800 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया, जबकि ओपन इंटरेस्ट 10,355 लॉट रहा। सितंबर और दिसंबर वायदा कॉन्ट्रेक्ट में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।


वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर भी दबाव बना रहा। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हुई है। इससे निवेशकों को लग रहा है कि दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंक लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रख सकते हैं।

स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1.9 फीसदी गिरकर 4,451.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.5 फीसदी टूटकर 4,479.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है, क्योंकि डॉलर मजबूत होने पर अन्य करेंसी के निवेशकों के लिए कीमती मेटल महंगी हो जाती हैं।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव  2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

आज चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

2 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,80,000
मुंबई 2,80,000
अहमदाबाद 2,80,000
चेन्नई 2,90,000
कोलकाता 2,80,000
केरल 2,90,000
जयपुर 2,80,000
भोपाल 2,80,000
लखनऊ 2,80,000
चंडीगढ़ 2,80,000

Gold Silver Price Today: 2800 रुपये सस्ता हुआ सोना, पर चांदी के बढ़े दाम; यहां देखिए ताजा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।