Silver Price Today: चांदी के भाव में आई हल्की नरमी, जानिये 3 जून को क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज बुधवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में हल्की नरमी रही लेकिन दाम लगभग कल के ही रेट पर कारोबार कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही।

Silver Price Today: आज बुधवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में हल्की नरमी रही लेकिन दाम लगभग कल के ही रेट पर कारोबार कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,800 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

MCX पर चांदी की कीमतों में आई नरमी

चांदी की कीमतों में बुधवार 3 जून को हल्की गिरावट देखने को मिली। भारत में MCX पर चांदी का भाव 0.24% गिरकर 2,66,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने की कीमत लगभग स्थिर रही और 1,55,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी और सोने दोनों की कीमतों पर दबाव रहा। इसकी बड़ी वजह अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। इन आंकड़ों से उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। ऊंची ब्याज दरें सोना और चांदी जैसे निवेश विकल्पों की मांग को प्रभावित करती हैं।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव  2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

आज चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

3 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,80,000
मुंबई 2,80,000
अहमदाबाद 2,80,000
चेन्नई 2,90,000
कोलकाता 2,80,000
केरल 2,90,000
जयपुर 2,80,000
भोपाल 2,80,000
लखनऊ 2,80,000
चंडीगढ़ 2,80,000

Gold Silver Price Today: 2800 रुपये सस्ता हुआ सोना, पर चांदी के बढ़े दाम; यहां देखिए ताजा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।