Silver Price Today: आज चांदी का भाव फ्लैट नजर आ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,849 रुपये पर है। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
सोने की कीमतों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना महंगा हो गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी गिरकर 4,537.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की तेजी रही और यह 4,538.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
इस बीच दिल्ली में सोने के दाम बढ़ गए हैं। राजधानी में 24 कैरेट सोना 15,953 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 14,625 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 11,964 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर की चाल के चलते आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
आज चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।
26 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट