Silver Rate Today: आज मंगलवार 9 जून को चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ दिल्ली-यूपी-बिहार में सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार 9 जून को बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:57 AM
Silver Rate Today: आज चांदी का रेट कम हुआ है।

Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार 9 जून को बुलियन मार्केट में चांदी का रेट 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। निवेशक अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,332.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में यह दो महीने से अधिक के निचले स्तर तक पहुंच गया था। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,357.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।


चांदी की बात करें तो स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.7 फीसदी गिरकर 67.71 डॉलर प्रति औंस रह गई।

बाजार पर अमेरिका-ईरान और इजराइल से जुड़े घटनाक्रम का भी असर देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बाद ईरान और इजराइल ने एक-दूसरे पर हमले रोक दिए हैं। हालांकि ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजराइल लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखता है तो वह फिर से कार्रवाई कर सकता है।

वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही हैं, जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

9 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,60,000
मुंबई 2,60,000
अहमदाबाद 2,60,000
चेन्नई 2,70,000
कोलकाता 2,60,000
केरल 2,70,000
जयपुर 2,60,000
भोपाल 2,60,000
लखनऊ 2,60,000
चंडीगढ़ 2,60,000

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक लुढ़का; अब इतना है 10 ग्राम का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।