Silver Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक ही दिन में चांदी का रेट 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम रुपये कम हो गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।
सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 2 प्रतिशत गिरकर 4,199.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी 2 प्रतिशत कमजोर होकर 63.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
वहीं, एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अब निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर है। एक्सपर्ट का मानना है कि इन आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में आगे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
10 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट