Silver Rate Today: शुक्रवार 19 दिसंबर को चांदी हुई सस्ती, जानिये सिल्वर रेट

Silver Price Today: देश में चांदी के भाव में आज गिरावट रही। कल चांदी का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था लेकिन आज चांदी सस्ती हुई। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,21,000 रुपये पर पहुंच गया है

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: आज चांदी के भाव में कमी आई है।

Silver Price Today: देश में चांदी के भाव में आज गिरावट रही। कल चांदी का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था लेकिन आज चांदी सस्ती हुई। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,21,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,09,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कल की तुलना में आज चांदी का दाम 3000 रुपये कम हुआ है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 19 दिसंबर 2025 को क्या रहा।

चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चांदी की फिजिकल सप्लाई सीमित बनी हुई है, जबकि निवेश और इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है। सेफ-हेवन एसेट के तौर पर चांदी में निवेश बढ़ा है, खासकर सिल्वर ETF में लगातार इनफ्लो देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। वहीं, चीन 2026 से चांदी के निर्यात पर संभावित पाबंदी की खबरों ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे कीमतों में और उछाल आया है।

दूसरी बड़ी वजह यह है कि चांदी ने हाल के वर्षों में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। 2025 में जहां सोने की कीमतों में करीब 65 फीसदी की बढ़त देखी गई, वहीं चांदी ने 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चांदी की मजबूती सिर्फ निवेश मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्रियल इस्तेमाल, खासकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती खपत ने भी अहम भूमिका निभाई है। सोलर पावर जैसे क्षेत्रों में चांदी की बढ़ती जरूरत और लगातार सप्लाई घाटे की स्थिति ने इसकी कीमतों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखा है।

शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट


शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 2,09,000
मुंबई 2,09,000
अहमदाबाद 2,09,000
चेन्नई 2,21,000
कोलकाता 2,09,000
गुरुग्राम 2,09,000
लखनऊ 2,09,000
बेंगलुरु 2,09,000
जयपुर 2,09,000
पटना 2,09,000
भुवनेश्वर 2,09,000
हैदराबाद 2,21,000

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन चढ़ा सोना, चांदी की रैली बरकरार; ये हैं नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।