Silver Rate Today: चांदी आज 8 अक्टूबर को महंगी हुई है। करवाचौथ से पहले चांदी लगातार महंगी हो रही है। हालांकि, इस तेजी का कारण घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आलम ये है कि घरेलू बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 150000 रुपये के स्तर को पहले ही पार कर चुका है। आज बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,57,100 रुपये है।
चांदी की कीमत - बुधवार 8 अक्टूबर 2025
सोने के बाद अगर चांदी की बात करें तो चांदी में आज तेजी रही। मंगलवार 8 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 800 रुपये से ज्यादा की तेजी है। करवाचौथ आने से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। चांदी की ज्वैलरी के साथ इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के कारण चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कुल मांग में इंडस्ट्रियल डिमांड की हिस्सेदारी 60-70 प्रतिशत तक है।