Silver Price Today: लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अब चांदी के भाव ने खरीदारों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींचा है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 0.8% गिरकर $64 प्रति औंस हो गई। वहीं भारत में आज सोमवार को गणेश चतुर्थी की वजह से भारत का सर्राफा बाजार बंद है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद थी। इससे पहले तक दिल्ली में चांदी की कीमत 2,34,600 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति किलो है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,34,886 रुपये प्रति किलो है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,974 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,34,690 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत लुढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है। बता दें कि शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।
इधर US फेडरल रिज़र्व (Fed) बुधवार को अपने रेट फ़ैसले की घोषणा करने वाला है, जिसके बाद गुरुवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) की बैठक और शुक्रवार को बैंक ऑफ जापान (BoJ) की पॉलिसी अपडेट होगी। इन्वेस्टर्स सेंट्रल बैंकों की भविष्य की पॉलिसी के बारे में और संकेत तलाशेंगे, जो बदले में, बिना रिटर्न देने वाले XAG/USD की मांग को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिर दिन क्या रहा चांदी का भाव?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 10,000 रुपये टूटकर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इस कीमत में सभी कर शामिल हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,44,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। हालांकि, वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत में तेजी रही। हाजिर चांदी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 64.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले जरुर जरुर करें रेट चेक
भारत में हर शहर के तय डीलर फ़ोरम से रोज़ाना देश भर के लिए चांदी के रेट लिए जाते हैं और उन्हें हर सुबह यहां इकट्ठा करके पब्लिश किया जाता है। दिन में बाद में जब आप किसी ज्वैलरी या बुलियन डीलर के पास पहुंचते हैं, तब तक इन रेट्स में बदलाव हो सकता है, इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने ज्वैलर से कीमत जरूर कन्फर्म कर लें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।