Get App

Silver Price Today: ₹3000 महंगी हुई चांदी, जानें 16 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक 1 किलो की कीमत

Silver Price Today: आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.3% बढ़कर यानी 3006 रुपये बढ़त के साथ 2,35,124 रुपये प्रति किलो हो गया

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 10:28 AM
Silver Price Today: ₹3000 महंगी हुई चांदी, जानें 16 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक 1 किलो की कीमत
घरेलू बाजार में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम, ₹2,449 प्रति 10 ग्राम और ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम थी।

Silver Price Today: 16 सितंबर 2026 को भारत में चांदी की कीमत ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बनी रही। यह स्थिति तब रही जब कच्चे तेल की कीमतों, US ट्रेजरी यील्ड, US डॉलर और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर से जुड़े फैसलों के कारण ग्लोबल बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी था।

हालांकि आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.3% बढ़कर यानी 3006 रुपये बढ़त के साथ 2,35,124 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,32,118 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम, ₹2,449 प्रति 10 ग्राम और ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम थी। यह पिछली कीमत से ₹0.10 प्रति ग्राम कम थी और कुल मिलाकर इसमें काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

अगस्त की शुरुआत में चांदी की कीमत ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम थी और महीने के आखिर में यह ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम हो गई, यानी एक महीने में इसमें 8.51% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, सितंबर में कीमतों में कुछ गिरावट (करेक्शन) देखी गई और 16 सितंबर को यह ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें