Silver Price Today: जनवरी की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखने को मिल रही है। 5 जनवरी को सुबह 7:42 बजे (IST) अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस 75.34 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जो एक दिन में 3.69 प्रतिशत और एक हफ्ते में 4.19 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है। यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर हालिया सैन्य हमला किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने के साथ-साथ चांदी की मांग भी बढ़ी है।
